Thursday, 15 July 2021

15 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

 


🟡 15 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ✨ 1588 – इंग्लिश चैनल में ब्रिटिश नौसेना और स्पेन की नौसेना के मध्य युद्ध छिड़ गया। 1662 – किंग चार्ल्स द्वितीय ने लंदन में रॉयल सोसायटी काे अधिनियमित किया। 1795 – ‘ला मारसेइलेसी’ को फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया। 1857 - 1857 के भारतीय विद्रोह: कानपुर में दूसरा नरसंहार हुआ। 1864 – अमेरिका में कैदियों से भरी हुई एक यात्री ट्रेन एक कोयला ट्रेन से टकरा गयी जिससे उसमें सवार 955 में से 65 लोग मारे गये और 109 घायल हो गये। 1867 - सैन फ्रांसिस्को मर्चेंट एक्सचेंज खोला गया। 1904 – अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना। 1910 – एमिल क्रे​पलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया। 1910 - कार्लोस यूगेनिओ रेस्ट्रेपो को कोलंबिया का राष्ट्रपति चुना गया। 1916 – दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग शुरू हुई। 1918 - मार्ने की दूसरी लड़ाई: युद्ध एक जर्मन हमले के साथ नदी मार्ने के पास शुरू हुआ। 1923 – इटली की संसद ने नया संविधान स्वीकार किया। 1926 – बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत हुई। 1927 – वियना नरसंहार : ऑस्ट्रियाई पुलिस ने 89 प्रदर्शनकारियों की हत्या की। 1932 – अमेरिका के 31वें राष्ट्रपति हूवर ने अपने वेतन में 15 प्रतिशत कटौती की। 1944 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी सेना ने जापान पर व्यापक स्तर पर बमबारी आरम्भ की। 1948 – अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस टूमैन दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए। 1955 – प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की। 1959 संयुक्त राज्य अमेरिका के इस्पात उद्योग के खिलाफ एक हड़ताल हुई। 1961 – स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया। 1962 – अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना। 1968 – अमेरिका और तत्कालिन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत हुई। 1970 – डेनमार्क ने इटली को 2-0 से हराकर पहला महिला विश्व कप फुटबॉल जीता। 1979 – भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 1986 – महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 190 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। 1991 – अमेरिकी सैनिकों ने उत्तरी इराक को छोड़ा। 1996 – प्रिंस चार्ल्स और डायना ने अपने तलाक के लिए आवेदन किया। 1997 – इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर गिएनी वरसाचे की गोली मारकर हत्या हुई। 1999 - चीन द्वारा न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की स्वीकारोक्ति। 2000 - सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त। 2002 - अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत द्वारा मौत की सज़ा सुनाई गई। 2004 - माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की। 2005 - श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया। 2008 - नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियाँ तथा नई सरकार के गठन पर सहमति बनी। 2011- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी सी-17 के जरिए जीसैट-12 ए का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया। 2019 - कलराज हिमाचल के और देवव्रत गुजरात के राज्यपाल बने। 2020 - अशोक लवासा को एशियाई विकास बैंक के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया । 2020 - ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री ने हितों के टकराव के मुद्दे पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 2020 - गुजरात की टेक्सटाइल आर्ट फॉर्म 'माता नी पछेड़ी' को भौगोलिक संकेतक टैग हेतु आवेदन पंजीकृत किया गया। 2020 - भारत और भूटान के बीच एक नया अस्थायी वैकल्पिक व्यापार मार्ग कोविड महामारी को दृष्टिगत रखते हुए खोला गया । 2020 - भारत और यूरोपीय संघ के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 15वां शिखर सम्‍मेलन संपन्‍न हुआ।

No comments:

Post a Comment

[Action required] Your RSS.app Trial has Expired - Mon Sep 13 2021

Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app . - (oQVtEoviBxgI3l4T) from MaruGujarat.in Official Website - http...