Thursday, 15 July 2021

15 जुलाई

🟢 15 जुलाई को जन्मे व्यक्ति ✨

1611 - जयसिंह - आमेर के राजा तथा मुग़ल साम्राज्य के वरिष्ठ सेनापति (मिर्ज़ा राजा) थे।

1783 - जमशेद जी जीजाभाई - प्रसिद्ध भारतीय जो व्यवसाय से अत्यंत धनी और दानवीर थे। 1840 - विलियम विलसन हन्टर - एक परिष्कृत शिक्षाविद , ग्रन्थकार और सांख्यिकीविज्ञ अंग्रेज़ अधिकारी। 1885 - पत्तम थानु पिल्लई - आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता। 1903 - के. कामराज - भारत रत्न सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री। 1909 - दुर्गाबाई देशमुख - आंध्र प्रदेश की प्रथम महिला नेता। 1909 - गनपतराव देवजी तापसे - महाराष्ट्र काँग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य तथा बम्बई विधानसभा के सदस्य। 1912 - मोहम्मद उस्मान - भारतीय सेना के उच्च अधिकारी, जो भारत और पाकिस्तान के प्रथम युद्ध (1947-48) में शहीद हुए थे। 1925 - बादल सरकार - प्रसिद्ध अभिनेता, नाटककार, निर्देशक और इन सबके अतिरिक्त रंगमंच के सिद्धांतकार। 1936 – हिंदी के जाने-माने पत्रकार प्रभाष जोशी का जन्म इन्दौर में हुआ। 1937 - कलानाथ शास्त्री - भारतीय लेखक। 1977 – ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेविड हसी का जन्म हुआ। 🔴 15 जुलाई को हुए निधन ✨ 1967 - बाल गन्धर्व - मराठी रंगमंच के महान् नायक और प्रसिद्ध गायक। 2004 - बानो जहाँगीर कोयाजी - भारतीय चिकित्सा वैज्ञानिक तथा परिवार नियोजन विशेषज्ञ। 2017 - मरियम मिर्ज़ाख़ानी - गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान 'फील्ड्स मेडल' पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ थीं। 2020 - वनवासी कल्याण केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदेवराम उरांव (70वर्ष) का निधन हो गया। 2020 - आध्यात्मिक गुरु पुरुषोत्तमप्रियदास जी स्वामी का देर रात निधन हो गया। वह 78 साल के थे। 🔵 15 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव ✨ 🔅 सांई टेऊँराम जयंती (आषाढ़ शुक्ल षष्ठी )। 🔅 श्री वल्लभाचार्य वैकुण्ठगमन दिवस। 🔅 श्री महावीर जी गर्भ कल्याणक (जैन , आषाढ़ शुक्ल षष्ठी / कल भी )। 🔅 श्री कामाक्षी कुमारस्वामी कामराज नादेर जयन्ती। 🔅 ब्रिगेडियर मोहम्मद उसमान जयन्ती। 🔅 विश्व युवा कौशल दिवस।

No comments:

Post a Comment

[Action required] Your RSS.app Trial has Expired - Mon Sep 13 2021

Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app . - (oQVtEoviBxgI3l4T) from MaruGujarat.in Official Website - http...